फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anganwadi workers performed

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 21 Jul 2017 10:41 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 21 Jul 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers performed
आंगनबाड़ी कर्मचारी
अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर जोरदार  प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट मनोज पांडेय को डीएम के नाम संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा।    
विज्ञापन

  
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर कहा कि विभाग के कार्यों से हटकर अन्य कार्य भी शासन-प्रशासन के निर्देश पर कराया जाता है। यही नहीं उनसे टीकाकरण, मलेरिया, आयरन की गोलियां बांटने से लेकर समाजवादी पेंशन, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड का सत्यापन कराया जाता है। जिसके लिए अलग से उन्हें कोई मानदेय नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केवल विभागीय कार्य करने के लिए शासनादेश होने के बाद भी उनसे अतिरिक्त कार्य लिया जाना कितना न्याय संगत है। इस दौरान मांग किया कि उनका शोषण बंद किया जाय, पदोन्नति के लिए प्रत्येक परियोजना में वरिष्ठता सूची बनाई जाय। इसके साथ कई बिंदुओं पर शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उषा सिंह, मोहन सिंह, बलवंत कुमार सिंह, विनोद सिंह, वीरेंद्र राम, हरेकृष्ण सिंह, श्रीमती रिंकी सिंह, पूनम उपाध्याय, बबिता उपाध्याय, संगीता पांडेय, अंजू सिंह, रीना, गजाला परवीन आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed