{"_id":"57d17bdc4f1c1b7f2f319c7c","slug":"anganbadi-karykartaon-ka-hangama","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया हंगामा
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 08 Sep 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
बागपत में वंदना चौक पर मानव श्रंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड मुरली छपरा के बाल विकास परियोजना केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गुरुवार को उस समय हो हल्ला शुरू कर दिया। जब मुरली छपरा आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर की देखरेख में पोषाहार का वितरण शुरू हुआ। लगभग चार दिन पहले पैसे वसूलने का आरोप कार्यकत्रियों ने सुपरवाइजरों पर लगाया था। हंगामे की सूचना पर विधायक जयप्रकाश अंचल पहुंचे तथा कार्यकत्रियों को समझाबुझाकर शांत कराया।
कार्यकत्री सभी स्टाफ के तबादला की मांग पर अड़ी थी, इस पर विधायक ने कहा कि इसके लिये विभाग को कार्यवाही के लिए भेजा जायेगा। तब तक पोषाहार का उठान व वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। उसके बाद अपने हाथो से एक कार्यकत्री को पोषाहार देकर वितरण की शुरुआत की। इस अवसर पर सपा के बैरिया बिधान सभा अध्यक्ष उमेश यादव, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि सुमेर सिंह, सपा नेता विनायक मौर्य, रविन्द्र यादव, ददन यादव व ऑंगनबाड़ी के कर्मचारी उपस्थित रहे।