फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anarchists created ruckus in the hospital

अराजकतत्वों ने अस्पताल में मचाया उत्पात

Sun, 12 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Anarchists created ruckus in the hospital
बलिया/सिकंदरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अराजकतत्वों ने शनिवार की देर शाम जमकर उत्पात मचाया। इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात वार्ड ब्वाय को मारपीट कर घायल कर दिया तथा इमरजेंसी में तोड़फोड़ करने के साथ ही रजिस्टर को भी फाड़ दिया। घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवा ठप कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर सेवा बहाल हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दिया। इसके बाद पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

मनियर कस्बा निवासी राम अवधेश प्रसाद गोंड सीएचसी सिकंदरपुर में वार्ड ब्वाय की नौकरी करता है। पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार की शाम वह ड्यूटी पर तैनात था। कुछ लोग वहां पहुंचे और बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिलने पर भड़क गए और मारपीट करने लगे। इसके बाद रजिस्टर फाड़कर ब्लड प्रेशर मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। आक्रोशित कर्मचारियों ने चेताया कि अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई तो स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी जाएगी। उधर, हो-हल्ला सुन मौके पर जुटे लोगों के बीच-बचाव करने पर अराजकतत्व जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश प्रसाद यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ द्वारा की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed