{"_id":"6a3ac33f3f912c8de507e912","slug":"anand-vihar-ballia-weekly-special-train-discontinued-ballia-news-c-190-bal1001-166937-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आनंद विहार-बलिया स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आनंद विहार-बलिया स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन बंद
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन में सवार होते यात्री।संवाद
बलिया। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन से सप्ताह में बृहस्पतिवार को संचालित होने वाली 04056/ 04055 आनंद विहार-बलिया स्पेशल ट्रेन का संचालन बंद हो गया है। अब यही ट्रेन मऊ जंक्शन से नियमित रूप से आनंद विहार टर्मिनल (नई दिल्ली) के लिए चलाई जा रही है। इससे बलिया के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए 60 किलोमीटर अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ेगी। इसको लेकर आमजन में आक्रोश है।
जनपद की बड़ी आबादी रोजगार, शिक्षा और व्यवसाय के सिलसिले में दिल्ली तथा अन्य महानगरों में रहती है। ऐसे में आनंद विहार टर्मिनल-बलिया स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को सहूलियत थी। ट्रेन बंद होने के बाद लोगों को या तो मऊ, छपरा, बक्सर या वाराणसी जाना पड़ रहा है अथवा अन्य ट्रेनों में सीट के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। बलिया से संचालन होने से विशेष कोटा होने के कारण कन्फर्म टिकट मिल जाता था। रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब 10 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। इसके बावजूद महत्वपूर्ण ट्रेन सुविधा समाप्त होने से लोगों में रेलवे के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।
रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक आवश्यकताओं और यात्रियों की मांग के आधार पर ट्रेनों का संचालन किया जाता है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाती है। बलिया होते हुए छपरा से एक साप्ताहिक ट्रेन का संचालन किया गया है। मांग होने पर आगे संचालन किया जाएगा।-- अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी मंडल।
विज्ञापन
बलिया से सीधे दिल्ली जाने की सुविधा समाप्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों को 60 किमी दूर मऊ या छपरा जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ेगा। दिल्ली जाने वाले यात्री एसी बसों से यात्रा करने को विवश हैं। - अतुल सिंह, अध्यक्ष जन अधिकार मंच।
बलिया-आनंद विहार टर्मिनल को नियमित करने की मांग चल रही थी। मऊ की जगह बलिया से संचालन होने से काफी लोगों को सहूलियत मिलेगी और रेलवे की आय बढ़ेगी। - सुप्रीत मिश्र, प्रवक्ता।
यात्रियों को मऊ तक पहुंचने में अतिरिक्त समय और खर्च दोनों लग रहा है। ट्रेन बंद होने से आमजन के अलावा व्यापारियों को भी नुकसान होगा। दिल्ली से सीधा सामान बलिया आने के बाद आराम से उतरता था।-- हीरा लाल, मालगोदाम रोड।
साप्ताहिक ट्रेन नियमित करने की जगह बंद करने व दूसरी जगह संचालन से महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों को अधिक परेशानी होगी। जिले से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली जाते हैं, इसलिए ट्रेन का संचालन बलिया से किया जाना चाहिए। - ददन यादव, सभासद प्रतिनिधि सतनी सराय।
विज्ञापन
जनपद की बड़ी आबादी रोजगार, शिक्षा और व्यवसाय के सिलसिले में दिल्ली तथा अन्य महानगरों में रहती है। ऐसे में आनंद विहार टर्मिनल-बलिया स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को सहूलियत थी। ट्रेन बंद होने के बाद लोगों को या तो मऊ, छपरा, बक्सर या वाराणसी जाना पड़ रहा है अथवा अन्य ट्रेनों में सीट के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। बलिया से संचालन होने से विशेष कोटा होने के कारण कन्फर्म टिकट मिल जाता था। रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब 10 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। इसके बावजूद महत्वपूर्ण ट्रेन सुविधा समाप्त होने से लोगों में रेलवे के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक आवश्यकताओं और यात्रियों की मांग के आधार पर ट्रेनों का संचालन किया जाता है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाती है। बलिया होते हुए छपरा से एक साप्ताहिक ट्रेन का संचालन किया गया है। मांग होने पर आगे संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
बलिया से सीधे दिल्ली जाने की सुविधा समाप्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों को 60 किमी दूर मऊ या छपरा जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ेगा। दिल्ली जाने वाले यात्री एसी बसों से यात्रा करने को विवश हैं। - अतुल सिंह, अध्यक्ष जन अधिकार मंच।
बलिया-आनंद विहार टर्मिनल को नियमित करने की मांग चल रही थी। मऊ की जगह बलिया से संचालन होने से काफी लोगों को सहूलियत मिलेगी और रेलवे की आय बढ़ेगी। - सुप्रीत मिश्र, प्रवक्ता।
यात्रियों को मऊ तक पहुंचने में अतिरिक्त समय और खर्च दोनों लग रहा है। ट्रेन बंद होने से आमजन के अलावा व्यापारियों को भी नुकसान होगा। दिल्ली से सीधा सामान बलिया आने के बाद आराम से उतरता था।