फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   An overbridge will be built at the Chhitauni railway crossing.

Ballia News: छितौनी रेलवे क्राॅसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज

Fri, 07 Nov 2025 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
An overbridge will be built at the Chhitauni railway crossing.
बलिया। रसड़ा-नगरा मार्ग के छितौनी रेलवे क्राॅसिंग पर अब वाई आकार में ओवरब्रिज का निर्माण होगा। ओवरब्रिज बन जाने से रेल यात्री ही नहीं आमजन की राह भी आसान होगी। गाजीपुर-रसड़ा-बेल्थरारोड से होकर देवरिया फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। ओवरब्रिज निर्माण होने से बिना रुके आवागमन चालू रहेगा। गाजीपुर, बलिया, बिहार से देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर सहित अन्य शहरों का सीधा जुड़ाव होगा। सेतु निगम ओवर ब्रिज का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। डिजाइन बना कर तैयार है। प्रस्ताव पर शासन की मुहर लगते ही निर्माण की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन




पूर्व में पहले पुल एल आकार में बनने वाला था। लेकिन पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे, गाजीपुर व मऊ और बिहार से फेफना होकर गोरखपुर जाने वाले वाहनों को पुल पर चढ़ने में परेशानी को देखते हुए सेतु निगम ने डिजाइन बदला। वाई आकर का होने के कारण देवरिया की तरफ से आने व जाने वाले वाहन आराम से अपने गंतव्य को चले जाएगें।
विज्ञापन




रसड़ा-मऊ रेलखंड के छितौती रेलवे क्रासिंग पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से लगभग 1.40 मीटर लंबा फोर लेन ओवरब्रिज बनाया जाना है। रेलवे क्रासिंग से बलिया-मऊ एनएच पर 800 मीटर व क्राॅसिंग से नगरा मार्ग पर करीब 600 मीटर की लंबाई में बनेगा। एक लेन मऊ की तरफ व एक लेन स्टेशन की तरफ जाने से वाई आकार प्रदान करेंगा। ब्रिज के नीचे से दोनों लेेन से वाहन आ जा सकेेंगे। क्राॅसिंग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग जाता है, घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस बाबत वाराणसी मंडल के पीआरओ अशाेक कुमार ने बताया कि रसड़ा-नगरा मार्ग स्थित छितौनी रेलवे क्रासिंग पर टीवीयू छह लाख से ज्यादा होने के कारण लंबे समय से ओवरब्रिज के निर्माण की बात चल रही है। सेतु निगम प्रस्ताव भेजेगा। इसके बाद बोर्ड के आदेश पर आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed