फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   An FIR was lodged against the former station head and three constables.

Ballia News: पूर्व थानाध्यक्ष, तीन आरक्षियों पर दर्ज की गई प्राथमिकी

Fri, 28 Nov 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
An FIR was lodged against the former station head and three constables.
लालगंज। न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल, आरक्षी रिंकू गुप्ता, आरक्षी ज्योतिष यादव व आरक्षी आशीष मौर्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। रुपये न देने पर गांजा तस्करी में चालान करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि दलन छपरा निवासी मंटू यादव ने न्यायालय में आवेदन देकर बताया कि प्रयागराज में अपने चाचा के साथ रहकर परीक्षाओं की तैयारी करता हूं। होली के अवसर पर घर आया था। मित्र जितेंद्र यादव निवासी दलन छपरा के साथ अपने मित्र सूरज सोनी निवासी मुरली छपरा के घर दावत पर गया। वहीं से हम लोग खाना खाकर जितेंद्र यादव के साथ सूरज सोनी की मोटरसाइकिल घर वापस आ रहे थे। थानाध्यक्ष ने नवानगर ढ़ाले के पास पूछताछ के लिए रोका और थाने ले आए। छोड़ने के लिए 40000 रुपये की मांग की। जितेंद्र यादव ने पैसा दिया तो उसका 151 में चालान कर छोड़ दिया गया। मुझे रातभर अभिरक्षा में रखकर पहले से बंद अपराधियों से संलिप्तता दिखाते हुए गांजे की तस्करी में एक अप्रैल 2024 को चालान कर दिया। जमानत होने के बाद भी मदन पटेल की ओर से रंजिश की वजह से दूसरे मामले में फंसा कर जेल भेज दिया। उसी मामले में कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन थानाध्यक्ष मदन पटेल सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed