{"_id":"5ba270be524f22f1b8673fa21986caa8","slug":"an-extensive-investigation-led-by-asp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी के नेतृत्व में हुई सघन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी के नेतृत्व में हुई सघन जांच
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 27 Jul 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के दीनानागर थाने में हुए आतंकी हमले के बाद जिले में भी हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने सोमवार को खोजी कुत्ते की मदद से सामानों को चेक किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों की टीम ने प्लेटफार्म संख्या एक से तीन पर रखे सामानों की सघन तलाशी ली।
प्रदेश सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया। शासन से जारी निर्देशों के अनुपालन में एएसपी केसी गोस्वामी के नेतृत्व में सीओ नगर डीपी सिंह, जीआरपी एसओ बैजनाथ सिंह, चौकी प्रभारी ओक्डेनगंज सत्येंद्र राय सहित अन्य चौकियों के प्रभारियों के साथ डाग स्क्वाड टीम के सदस्यों ने एक-एक सामानों की तलाशी ली। दीनानगर वारदात के बाद प्रदेश के सभी जिलों में सख्ती बरतने का निर्देश शासन द्वारा दिया गया था। टीम के सदस्यों ने पार्सल घर, पार्सल केबिन के साथ ही प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन पर एक-एक सामान को सघन तरीके से चेक किया।