फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ambulance driver beats up female security guard for protesting against molestation

Ballia News: छेड़खानी का विरोध करने पर एंबुलेंस चालक ने महिला सुरक्षाकर्मी को पीटा

Tue, 11 Jun 2024 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Ambulance driver beats up female security guard for protesting against molestation
बलिया। जिला अस्पताल में मंगलवार को इमरजेंसी कक्ष में डयूटी पर तैनात निजी महिला सुरक्षाकर्मी को एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक ने छेड़खानी का विरोध करने पर पिटाई कर दी। इसको लेकर काफी देर तक गहमा-गहमी बनी रही। घायल महिला सुरक्षाकर्मी ने कोतवाली पुलिस को एंबुलेंस चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शिकायत के चार घंटे बीतने के बावजूद आरोपी पुलिस के गिरफ्त में नहीं आ सका। इससे इनका मनोबल बढ़ा हुआ है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही कहे या मिलीभगत बार-बार शिकायत के बावजूद निजी एंबुलेंस चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वह रात दिन इमरजेंसी व वार्डों में काबिज होकर भर्ती मरीजों को बरगलाकर प्राइवेट अस्पतालों में पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के इमरजेंसी में सुबह महिला सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात थी। हाल में बैठे एंबुलेंस चालक अर्जुन कुमार ने महिला सुरक्षाकर्मी से छेड़खानी करने लगा, विरोध करने पर उल्टे गाली गलौज कर पिटाई कर दी। इसमें महिला सुरक्षाकर्मी के हाथ व शरीर पर चोट लगी है। इस विवाद में कुर्सी पर बैठे कई मरीज व तीमारदार चोटिल हो गए। अस्पताल में सीसी कैमरे लगने के बावजूद मारपीट की घटना होने के बावजूद अस्पताल प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार के निरीक्षण के 24 घंटे के अंदर महिला सुरक्षाकर्मी से छेड़खानी व मारपीट की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा की कलई खोल कर रख दी। इस बाबत कोतवाल संजय सिंह ने बताया की महिला सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जवान उसके घर गए थे, वह फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना को लेकर निजी सुरक्षा गार्डाें व स्वास्थ्यकर्मियों में आक्रोश बना हुआ है। अभी कुछ दिन पूर्व यही एंबुलेंंस चालक ने अस्पताल परिसर में खुलेआम मारपीट कर दूसरे चालक की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed