फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Amazing human vision

जेएनसीयू में हुआ आनलाइन व्याख्यान

Sat, 18 Jul 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Amazing human vision
बलिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की ओर से एकात्म मानव दर्शन का औपनिषदिक आधार विषयक ऑनलाइन व्याख्यान शनिवार को हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडेय ने कहा कि एकात्म मानव दर्शन अद्भुत है। विपरीत परिस्थितियों में हम शिक्षा के माध्यम से एक स्वायत्त मानव को निर्मित नहीं कर पा रहे हैं, यह चिंता का विषय है। मुख्य वक्ता प्रोफेसर पवन कुमार शर्मा ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन थाती को अपने विचारों में प्रकट किया है। भारतीय परंपरा सनातन है। वह अपने मूल से जुडी हुई है,लेकिन वह अपना परिष्कार भी करते चलती है, इसलिए वह नूतन भी है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चिंतन का उद्देश्य व्यापक प्राणी मात्र के कल्याण के लिए समर्पित था। शोधपीठ के संयोजक डा. रामकृष्ण उपाध्याय ने कहा कि विद्या लोक और परलोक को साधने का एक माध्यम है। एकात्म मानव दर्शन के आलोक में ही यह संभव है। कार्यक्रम में डा. प्रमोद शंकर पांडेय, डा. रामावतार उपाध्याय, डा. दयालानन्द राय आदि शामिल हुए। संचालन डा. अजय बिहारी पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed