{"_id":"4bf41bdf594581148580adcf7153e146","slug":"alumni-association-members-of-the-youth-wing-opposing-for-scholarship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 25 Feb 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ युवा मोर्चा के तत्वावधान में गुरुवार को जिलाध्यक्ष भैया अमित सिंह ने अपर जिलाधिकारी खेमपाल सिंह को पत्रक सौंपा। इस दौरान छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय प्रांगण में जमकर नारेबाजी की।
इसके बाद छात्राें ने एक बैठक आयोजित कर कहा कि हर साल छात्रवृत्ति के लिए संघर्ष करना पड़ता है। बैठक को संबोधित करते हुए छात्रसंघ युवा मोर्चा के लिए अध्यक्ष भैया अमित सिंह ने कहा कि कालेज प्रशासन और समाज कल्याण विभाग छात्रों के छात्रवृत्ति न देने के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है।
छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति और अनुदान बलिया छोड़ प्रदेश के सभी जनपद में छात्रों के खाते में दिसंबर माह में ही आ गई थी। मगर जनपद के छात्रों की छात्रवृत्ति अब तक खाते में नहीं आई।
विज्ञापन
जिससे प्रदर्शित होता है कि इस प्रकरण में प्रशासनिक अमला पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। कहा कि छात्रवृत्ति के मसले पर जनपद के छात्रों को हर साल आंदोलन छेड़ना पड़ता है। अगर हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो जिला प्रशासन को बड़ा आंदोलन झेलना पड़ सकता है।
छात्रनेता दिलीप ने कहा कि जिला प्रशासन को छात्रहित को ध्यान में रखते हुए छात्रों की छात्रवृत्ति उनके खाते में भेज देनी चाहिए। बैठक में प्रमुख रूप से सुधीर ओझा राणा, भानू प्रताप सिंह, मंटू पांडेय, परमिश कुशवाहा, प्रवीण वर्मा, अमित तिवारी, आकाश सिंह, रोहित यादव, पंकज पांडेय, प्रशांत मिश्र, राहुल वर्मा, आलोक मिश्र, धन्नू सिंह आदि उपस्थित रहे।