फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Allopathy doctors were not available in 60% of hospitals

Ballia News: 60 फीसदी अस्पतालों पर नहीं मिले एलोपैथी के चिकित्सक

Mon, 11 Aug 2025 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Allopathy doctors were not available in 60% of hospitals
स्वास्थ्यकेंद्र पर मरीजों का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : संवाद
बलिया। 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले में वायल फीवर, खांसी, गले में खरास, दाद-खाज सहित अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज पहंुचे। 60 फीसदी से अधिक सरकारी अस्पतालों पर एलोपैथी की जगह आयुष, फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय ने मरीजों का किया।
विज्ञापन

मेले के नोडल अधिकारी योगेंद्र दास ने बताया कि जिले में चिकित्सकों की कमी है। इसके बावजूद 3360 मरीजों का इलाज हुआ है और 16 मरीज रेफर कि गए।
भीमपुरा : जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर किरिहरापुर न्यू पीएचसी पर मरीजों का इलाज फार्मासिस्ट ने किया। 14 मरीज चिकित्सक के अभाव में वापस लौट गए। वहीं, भीमपुरा नंबर दो स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. अजीत कुमार ने 31, इंद्रौली मलकौली स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह ने 20 तथा मालीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सक डॉ. खालिद ने 51 मरीजों का उपचार किया। नगरा में पीएचसी पर 58 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. गोविंद सोनकर, फार्मासिस्ट प्रमोद पटेल, होम्योपैथ के चिकित्सक अभिमन्यु सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। पूर : पीएचसी गढ़मलपुर पर फार्मासिस्ट अनुराग 22 मरीजों का उपचार किया। पूर पीएचसी पर फार्मासिस्ट पंकज कुमार ने 15 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन

होम्योपैथी चिकित्सक हरिश्चंद्र ने 17 मरीजों को दवा दी। आरोग्य मेले में आयुर्वेद चिकित्सक अनुपस्थित रहे। चिलकहर : पीएचसी चिलकहर पर डॉ. प्रशांत कुमार ने 32 मरीजों की जांच कर दवा दी। पीएचसी कुरेजी पर फार्मासिस्ट राकेश सिंह ने 25 मरीजों का इलाज किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed