फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Allegedly hanging a teenager after gang rape

Ballia News: सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को फंदे पर लटकाने का आरोप

Sun, 06 Jul 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Allegedly hanging a teenager after gang rape
नरहीं (बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते शुक्रवार को 14 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटकता मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसे फंदे पर लटका दिया। किशाेरी की मां ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर शनिवार को बसपा, भीम आर्मी संगठन एवं आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों लोग पीड़ित परिवार के घर के बाहर धरने पर बैठ गए। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मौके पर थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी दलबल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन




शुक्रवार को 14 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर की झोपड़ी में साड़ी के फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। दूसरे दिन सुबह घटना की खबर पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि चार अक्तूबर 2024 को घर की बहू के साथ हुई छेड़खानी एवं एससी-एसटी के मुकदमे में उनकी बेटी गवाह थी। इस मामले में गांव का एक व्यक्ति नामजद आरोपी है। मुकदमे में सुलह के लिए आरोपी दबाव व धमकी भी दे रहा था। सुलह न करने पर आरोपियों ने बेटी के साथ गलत काम कर हत्या कर दी। पीड़िता का घर आबादी से एक किमी दूर खेत में है। घटना के समय परिवार के सदस्य धान की रोपनी करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन मामले की जानकारी होने पर तमाम संगठन धरने पर बैठ गए। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने और 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के सदस्या को नौकरी देने की मांग की। सुबह नौ शाम तक तक रानीतिक पार्टी के लोग पीड़ित के दरवाजे पर जमे रहे। लोगों ने चेतावनी दी कि पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। मुकदमा दर्ज होने तक वे यहां से नहीं जाएंगे।




इस बाबत थाना प्रभारी नदीम फरीदी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अभी कुछ कहना ठीक नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed