फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Allegations of salary payment against the rules under the pressure of JD

Ballia News: जेडी के दबाव में नियम विरुद्ध वेतन भुगतान का आरोप

Fri, 23 Jun 2023 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Allegations of salary payment against the rules under the pressure of JD
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ को पत्र लिखकर रतसर इंटर कॉलेज में तैनात कथित दो लिपिकों को जेडी के दबाव में फर्जी भुगतान करने की शिकायत करते हुए जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीआईओएस रमेश सिंह ने विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई के लिए चेताया है।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष ने बीते 14 जून को महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि रतसर इंटर कॉलेज में लिपिक का पद रिक्त नहीं होने के बाद भी प्रबंधक और प्रधानाचार्य को दबाव में लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल योगेंद्र सिंह के दबाव में भूपेश कुमार सिंह एवं प्रवीण कुमार सिंह का लिपिक पद पर भुगतान किया जा रहा है। इससे लाखों रुपये राजस्व के अनुदान की क्षति हो रही है, जो रिकवरी योग्य है। शिकायत के आधार पर डीआईओएस ने प्रबंधक और प्रधानाचार्य से रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed