फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   All districts of the state going through terrible situation: Ramgovind

प्रदेश के सभी जिलों में हालात भयावह:रामगोविंद

Sun, 19 Apr 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
All districts of the state going through terrible situation: Ramgovind
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी। - फोटो : BALLIA
बलिया। सूबे के केवल चालीस ही नहीं बल्कि सभी जिले भयावह स्थिति से गुजर रहे हैं। यह अच्छी बात है कि राज्य सरकार के प्रवक्ता के तौर पर रोज मीडिया के सामने आ रहे एक अधिकारी ने 40 जिलों की स्थिति पर राज्य सरकार के अंसतोष को कबूल किया है। इसे मुख्यमंत्री को गंभीरता से लेना चाहिए और जब तक स्थिति संतोषजनक नहीं हो जाती है, उत्तर प्रदेश कोरोना मुक्त नहीं हो जाता है, तब तक के लिए उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आगे किसी भी तरह की कोई लापरवाही न हो। ये बातें रविवार को नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने मीडिया को जारी अपने बयान में कही।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि सूबे में शासन का मतलब वर्तमान में कुछ खास लोगों और उनसे जुड़े इलीट वर्ग का हित रह गया है। आम आदमी के साथ क्या व्यवहार हो रहा है, उसका ताजा आंकलन आंबेडकर नगर के उस रोते पिता की तस्वीर से की जा सकती है जिसका बेटा बिस्किट खरीदने गया था और पुलिस ने उसे बेरहमी से पीट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। कहा कि हाईवे पर मजदूरों को मुर्गा बनाने वाले, समूह में बैठाकर मजलूमों पर केमिकल छिड़काव करने वालों और पैदल घर आ रहे मजदूरों की पिटाई के मामलों में मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई की होती तो इस तरह की और घटनाएं नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed