{"_id":"616c5697ad0a5f75f21eac8e","slug":"alarm-bells-rang-for-those-taking-arbitrary-dowry-in-the-name-of-government-job-ballia-news-vns6177243132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी के नाम पर मनमानी दहेज लेने वालों की बजी खतरे की घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी के नाम पर मनमानी दहेज लेने वालों की बजी खतरे की घंटी
विज्ञापन
बलिया। शासन राजकीय सेवा से जुड़े अविवाहितों को दहेज नहीं लेने और नहीं देने का संकल्प लेकर स्वहस्ताक्षरित घोषणा पत्र देना होगा। यह व्यवस्था 31 अप्रैल 2004 से सेवारत सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य की गई है। शपथ पत्र देने में आनाकानी करने वाले सरकारी सेवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। इस बाबत शासन के महिला कल्याण विभाग के निदेशक मनोज राय ने डीएम और जिला प्रोबेशन अधिकारी को पत्र भेज कर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
शासन द्वारा जारी पत्र में दहेज उन्मूलन की दिशा में कार्रवाई करते हुए प्रदेश सरकार ने सरकारी सेवकों को निर्देशित किया कि वे विवाह के समय दहेज नहीं लेने का स्वहस्ताक्षरित घोषणा पत्र अपने नियुक्ति अधि ारी को प्रदान करें। इस आशय की संकलित सूचना, प्रमाण पत्र प्राप्त कर विभाग के ई-मेल आईडी पर 18 अक्तूूबर तक अनिवार्य रूप से भेज दिया जाएं।
शासन द्वारा निर्देश पत्र प्राप्त हुआ है और उसके अनुरूप सभी विभागों में तैनात राज्य कर्मचारियों से स्वहस्ताक्षरित घोषणा पत्र लिया जा रहा है। शीघ्र ही इसे शासन को प्रेषित कर दिया जाएगा। - मुहम्मद मुमताज, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बलिया।