फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Agents protest at Sahara India office

सहारा इंडिया कार्यालय पर एजेंटों का प्रदर्शन

Wed, 09 Nov 2022 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Agents protest at Sahara India office
रेवती। सहारा इंडिया के एजेंटों ने बुधवार को रेवती-बलिया मार्ग पर स्थित सहारा इंडिया कार्यालय के सामने जमाकर्ताओं के जमा धनराशि के भुगतान को लेकर प्रदर्शन किया। सप्ताहभर में भुगतान न किए जाने पर ब्रांच कार्यालय के सामने प्रदर्शन की चेतावनी दी। एजेंटों का कहना था कि उन्हें जमाकर्ताओं की जलालत झेलनी पड़ रही है। जबकि संस्था भुगतान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। कंपनी की विभिन्न योजनाओं में जमा धन का भुगतान बीते ढाई साल से नहीं किया गया। ऐसे में जमाकर्ता उनके साथ बदतमीजी से पेश आ रहे हैं। इतना ही नहीं जान से मारने तक की धमकी दी जा रही है। कई जमाकर्ता अपनी बेटी की शादी पैसे के अभाव में अब तक कई बार टाल चुके हैं। इस दौरान डॉ पुरुषोत्तम यादव, सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, विपिन बिहारी, विनोद केशरी, राहुल कुमार, विष्णु देव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed