फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Against 700, 78 youth got employment

Ballia News: 700 के सापेक्ष 78 युवाओं को मिला रोजगार

Sat, 25 Mar 2023 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Against 700, 78 youth got employment
बैरिया। क्षेत्र के इब्राहिमाबाद स्थित राजकीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 700 अभ्यार्थियों के सापेक्ष 78 लोगों को नौकरी मिली। वेतन के रूप में विभिन्न कंपनियों द्वारा 10 हजार से 15 हजार रुपए के बीच वेतन तथा अन्य सुविधाओं का करार चयनित अभ्यार्थियों से किया।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सेवायोजन विभाग द्वारा क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। इसमें शैक्षिक योग्यता आईटीआई, पालीटेक्निक, हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट एवं कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इस मेले में कोलकाता, गुजरात,, महाराष्ट्र, नोएडा, नई दिल्ली, वाराणसी, पुणे आदि कि 20 कंपनियों ने रोजगार मेले में शिरकत की।
विज्ञापन

मेला प्रभारी अशोक यादव ने बताया की कुल 700 अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र जमा किया था। साक्षात्कार व अन्य दस्तावेजों की जांच पड़ताल के बाद कुल 78 युवाओं को रोजगार मिला। उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा द्वारा प्रदान किया गया। अपना योगदान देने के लिए उन्हें कंपनियों में बुलाया गया। इस अवसर पर सेवायोजन विभाग के अशोक प्रसाद, आईटीआई इब्राहिमाबाद के फोरमैन मनोज कुमार सिंह, अनुदेशक राजेश सिंह और विभिन्न कंपनियों के दो दर्जन प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed