{"_id":"6aa5a62a652f9b85a207b142","slug":"after-the-floods-the-havoc-of-erosion-continues-two-homes-have-been-swallowed-by-the-saryu-river-ballia-news-c-190-1-bal1002-172729-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बाढ़ के बाद अब कटान का कहर दो आशियाने सरयू में समा गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बाढ़ के बाद अब कटान का कहर दो आशियाने सरयू में समा गए
विज्ञापन
बैरिया। सरयू नदी की बाढ़ से दियरांचल के आधा दर्जन से अधिक गांवों में हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। बाढ़ की दुश्वारियों के बीच गोपाल नगर टाड़ी के ग्रामीणों पर अब कटान की आफत टूट पड़ी है। शुक्रवार की रात नदी के तेज कटान में दूधनाथ यादव और राजपति यादव का आशियाना देखते ही देखते सरयू में समा गया। वहीं, रामनरेश यादव, कमलेश यादव, रामपलट यादव और संजय यादव के मकान भी कटान के मुहाने पर हैं। इन मकानों के कभी भी नदी में धराशायी होने का खतरा बना हुआ है। कटान की जद में आए परिवारों ने खतरे को भांपते हुए पहले ही अपने मकान खाली कर दिए थे। मकान नदी में विलीन होने के बाद प्रभावित परिवार रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के साथ कटान ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सरयू के बाढ़ के पानी से वशिष्ठ नगर, देवपुर, मानगढ़, गोपाल नगर, गोपाल नगर टाड़ी, शिवाल मठिया, बकुलहा, टोला फते राय और चांद दियर की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। कई गांवों में अब भी घरों में पानी भरा है और रास्ते जलमग्न हैं।
धटाव के बाद भी सरयू का जलस्तर लाल निशान से 77 सेमी ऊपर : बेल्थरारोड। सरयू नदी के तेवर नरम पड़ गए हैं। लगातार कई दिनों तक जलस्तर में वृद्धि के बाद घटाव का क्रम शुरू हो गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार की शाम जलस्तर 64.78 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान से 77 सेंटीमीटर अधिक है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर घटने का अनुमान किया है।