फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After the devastation caused in Dwaba Gdhancl

द्वाबा के बाद गड़हांचल में मची तबाही

Mon, 29 Aug 2016 12:01 AM IST
balia
balia Updated Mon, 29 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
After the devastation caused in Dwaba Gdhancl
अपने परिचितों को बाहर निकालने जाते लोग - फोटो : balia
जिले में बाढ़ का कहर थमने  का नाम ही नहीं ले रहा है। द्वाबा में रिंग बंधा टूटने के बाद मची तबाही अभी थमी भी नहीं थी कि शनिवार की सुबह गाजीपुर जिले के कनुवान गांव में टूटी पुलिया के पानी से गड़हांचल के सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न हो गए। यह पानी कोटवा नारायणपुर  से चितबड़ागांव तक तेजी से फैलना शुरू हो गया है। सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई है। फसलों को डूबते देख किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

गड़हांचल में बाढ़ के पानी का प्रवेश करीब एक पखवाड़ा पहले ही हो गया था। लेकिन फसलों कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा था।

शनिवार को कोटवानारायपुर-लट्ठूडीह मार्ग पर कुनवान गांव के पास पुलिस टूटने से पूरे गड़हांचल के गांव टीले में तब्दील हो गए हैं।  गड़हांचल के विश्वंभर पाह, रामगढ़, टुटुआरी, एकौनी, मेड़वरा कला और मेडवरा खुर्द, दुलारपुर, नसीरपुर, विश्वेश्वरपुर, इब्राहिमपुर, नर्सिंगपुर, लड्डूपुर, शहाबुद्दीनपुर, पिरोजपुर, रामापुर, सोहांव, पिपरा, चौरा, कथरिया, दरियापुर, करंजा, कैथवली आदि गांवों के अलावा कोटवानाराणपुर के गाजीपुर जिले में स्थित मसोन, खोरनपुर, कनुवान, बेलुकहा, सुरनी, फतूल्लहपुर आदि दर्जनों गांव टापू में तब्दील हो गये हैं।
विज्ञापन


पीड़ित किसान नरहीं निवासी प्रेम कुमार राय, अमरनाथ राय एवं कोटवानारायणपुर निवासी गिरिजा राय आदि का कहना है कि गड़हांचल को टापू में तब्दील होने से किसानों की कमर पूरी तरह से टूट गई है। निकट भविष्य में इसकी भरपाई संभव नहीं है। प्रशासन भले ही मुआवजे की बात करता हो, लेकिन वह मुआवजा देगा वह गत वर्ष बारिश के कारण हुए फसल की बर्बादी के बाद देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed