फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After Chhath, there is continuous jam

छठ के बाद लगातार शहर में लग रहा जाम

Tue, 01 Dec 2020 09:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
After Chhath, there is continuous jam
बलिया। धनतेरस, दिवाली और छठ बीतने के बाद लोगों ने यह सोचकर राहत की सांस ली थी कि अब शहर को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन इसके बाद भी शहर में जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। मंगलवार को तो हाल ये था कि शहर का कोई भी इलाका ऐसा नहीं था, जहां जाम न लगा हो। लगभग सभी प्रमुख सड़कों पर यातायात रुक सा गया था। गलियों तक में लोग फंसे हुए थे। छठ बीतने के बाद लगन और ददरी मेला शुरू हुआ तो शहर एक बार फिर जाम की चपेट में है। मंगलवार को पूरे दिनभर ट्रैफिक पुलिस जाम छुड़ाने में ही व्यस्त रही। बावजूद इसके जाम से निकलने में लोगों को घंटे लग गए।
विज्ञापन

कचहरी तिराहा
दोपहर- 12.10
यहां रेल ओवर ब्रिज से गुजरने वाली गाड़ियां नीचे उतरती हैं और सिकंदरपुर, गड़वार, बांसडीह आदि के लिए रवाना होती हैं। यहीं बगल में ही रोडवेज का बस स्टैंड भी है। अक्सर यहां जाम बसों के उल्टा घुसने की वजह से लगता है, लेकिन इसके बाद भी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते। मंगलवार को यहां पूरे दिन लोग जाम से जूझते नजर आए।
विज्ञापन

चित्तू पांडेय चौराहा
दोपहर- 12.25
चौराहे से गुजरे से बिना आप वाराणसी, लखनऊ या बिहार के बक्सर की ओर जा ही नहीं सकते। चौराहे के पास ही रेलवे का फाटक है जो ट्रेनों के आने के समय बंद होता है और उसके बाद मचती है वाहनों की चिल्ल पों। मंगलवार को इस चौराहे से गुजरने में लोगों को महज सौ से डेढ़ मीटर की दूरी तय करने में एक से डेढ़ घंटे लग गए। हाल ये था कि जैसे ही ट्रैफिक के सिपाही आवागमन सही करा रहे थे, वैसे ही फाटक बंद हो जा रहा था और फिर वही जाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशुनीपुर चौराहा
12.40
जिला महिला अस्पताल की ओर जाने का प्रमुख मार्ग इसी चौराहे से होकर जाता है। मंगलवार को चित्तू पांडेय चौराहा के जाम से मुक्ति पाने वाहनों को यहां आकर एक बार फिर जाम से दो-चार होना पड़ रहा था। हाल ये था कि ट्रैफिक का जवान जैसे एक तरफ को जा रहा था, दूसरी तरफ के लोग जाम लगा दे रहे थे।
ओक्डेनगंज चौराहा
12.55
इस चौराहे के बगल में ही पुलिस चौकी है, लेकिन लग रहा था जैसे जाम छुड़ाने का काम सिर्फ ट्रैफिक वालों के ही जिम्मे है। क्योंकि पूरे दिन इस चौराहे पर चौकी का कोई सिपाही जाम छुड़ाने में उनकी मदद करने नहीं आया। हाल ये था कि चौराहे पर सभी तरफ के वाहन चालक मनमाने तरीके से चल रहे थे, जिससे लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा था।
आर्य समाज रोड तिराहा
01.15
यहां से होकर लोग चौक की तरफ जाते हैं। चौक में वैसे भी हर वक्त जाम की स्थिति रहती है, लेकिन मंगलवार को तो इस चौराहे से चौक की तरफ जाने की स्थिति ही नहीं बन पा रही थी। पूरे दिन लोग जाम में एक-दूसरे से लड़ते-भिड़ते रहे, लेकिन कुछ पीआरडी जवानों को छोड़कर यहां कोई भी जाम छुड़ाने के लिए आगे नहीं आ रहा था।

स्टेशन मालगोदाम रोड
01.25
रेलवे स्टेशन से मालगोदाम, भृगु आश्रम, कदम चौराहो होते हुए बैरिया और बिहार के छपरा जाने का ये मुख्य मार्ग मंगलवार को पूरे दिन जाम की चपेट में रहा। इस रोड पर जाम का एक प्रमुख कारण दुकानदार भी हैं, जो दुकान खोलने के साथ ही अंदर का आधा माल सड़क की पटरी पर पूरे अधिकार के साथ रख देते हैं। अधिकारी भी राजनीतिक दबाव के कारण कुछ बोल नहीं पाते और पब्लिक पूरे दिन जाम झेलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed