{"_id":"69c6ca2edcccaa548402f583","slug":"after-attacking-his-wife-with-a-knife-he-stabbed-himself-in-the-stomach-ballia-news-c-190-1-ana1001-160490-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पत्नी पर चाकू से हमले के बाद खुद के पेट में घोंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पत्नी पर चाकू से हमले के बाद खुद के पेट में घोंपा
विज्ञापन
बलिया। शहर के भृगु आश्रम में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी को चाकू मारने के बाद खुद के पेट में घोंप लिया। गंभीर हालत में बीएचयू में इलाज चल रहा है। वहीं पत्नी का इलाज ट्राॅमा सेंटर बलिया में हो रहा है।
बांसडीह रोड निवासी रामजी राजभर (55) अपनी पत्नी बेबी राजभर (50) व बच्चों के साथ भृगु आश्रम में किराये के कमरे में रहते हैं। पत्नी बेबी राजभर ने आरोप लगाया कि कुछ दिन से पति से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बुधवार की रात में कमरे में वह सो रही थी। इसी समय पति रामजी राजभर ने चाकू से पेट पर हमला कर दिया। जब मैं चीखने लगी तो चाकू निकाल कर खुद के पेट में घोंप लिया।
मामले की जानकारी होने के बाद परिजन माैके पर पहुंचे। दोनों को परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पति की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है, मामले की जानकारी की जा रही है।