फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After all, when will the ultrasound of the women's hospital start

आखिर महिला चिकित्सालय का कब चालू होगा अल्ट्रासाउंड

Wed, 29 Sep 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
After all, when will the ultrasound of the women's hospital start
बलिया। जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच करीब तीन वर्षों से बंद चल रहा है। कारण कि महिला चिकित्सालय में तैनात रेडियालॉजिस्ट का स्थानांतरण दूसरी जगह हो गया। हालात यह है कि प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों को बाहर से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। हालांकि वर्तमान में महिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सकों को इमरजेंसी के लिए अल्ट्रासाउंड की ट्रेनिंग दी गई है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय में करीब तीन साल से अल्ट्रासाउंड बंद चल रहा है। महिला चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन करीब चार सौ मरीजों को देखा जाता है। जिसमें से करीब 50 को तो अल्ट्रासाउंड के लिए डाक्टर लिखती है। तत्कालीन और वर्तमान सीएमएस द्वारा शासन से लेकर जिला प्रशासन को रेडियोलाजिस्ट की तैनाती के लिए कई बार पत्र लिखा गया। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने महिला चिकित्सालय में रेडियोलाजिस्ट तैनात करने के लिए तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया था। डीएम के निर्देश के क्रम में सीएमओ ने एसीएमओ/ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संजय सिंह की तैनाती महिला चिकित्सालय में की थी, जो सप्ताह में दो दिन अल्ट्रासाउंड करने का काम करते थे। इसी बीच उनका स्थानांतरण मऊ जनपद के लिए कर दिया गया था। जिसके बाद से महिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका हुआ है। वही मरीजों को बाहर से अधिक दाम देकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस बाबत सीएमएस डाक्टर सुमिता सिन्हा ने बताया कि इसके लिए पूर्व में सीएमओ और डीएम को अवगत करा दिया गया है। फिलहाल मेरे साथ ही कुछ चिकित्सकों ने इमरजेंसी सेवा के लिए अल्ट्रासाउंड का प्रशिक्षण ले चुकी हैं, जो इमरजेंसी में किसी तरह काम चला ले रही हैं। अल्ट्रासाउंड को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए रेडियोलाजिस्ट की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध होते ही तैनाती कर दी जाएगी। इसके लिए प्रयास जारी है। जनपद में रेडियोलॉजिस्ट की काफी कमी है। - डॉ तन्मय कक्कड़, सीएमओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed