फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Advocates formed a human chain in the Collectorate premises in support of their demands.

Ballia News: मांगों के समर्थन में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनाई मानव शृंखला

Tue, 22 Oct 2024 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Advocates formed a human chain in the Collectorate premises in support of their demands.
बलिया। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम डीपी सिंह को सौंपा। इसके पूर्व क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने न्यायालय परिसर गेट से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां अधिवक्ताओं ने मानव शृंखला बनाकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में मूलभूत सुविधाओं, वाहन पार्किंग, बैठने की व्यवस्था के साथ ही पेयजल, महिला शौचालय, लाइब्रेरी, ई लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष की सुविधा की मांग की। कहा कि केंद्र व राज्य के सभी लोग कल्याणकारी योजनाओं में अधिवक्ताओं को शामिल किया जाए। अधिवक्ताओं को सामूहिक स्वास्थ्य बीमा व जीवन बीमा की सुरक्षा प्रदान किया जाए। प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में कार्यरत बगैर विधि स्नातक पीठासीन अधिकारियों को विधि स्नातक से संबंधित अध्ययन व उपाधि लिए जाने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान रणजीत सिंह साधु, सुरेंद्र तिवारी, रामविचार, धीरेंद्रनाथ तिवारी, कौशल कुमार सिंह, हरिवंश सिंह रहे। बैरिया: तहसील बार एसोसिएशन बैरिया के अध्यक्ष उमेश सिंह के नेतृत्व में बैरिया तहसील के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार को सौंपा। अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू करने की मांग की।इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने तहसील के अधिवक्ता भवन में बैठक कर मेरठ में अधिवक्ताओं के महाअधिवेशन में पारित प्रस्ताव का अनुमोदन किया। ज्ञापन सौंपने वालों में महामंत्री विनय कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, ददन यादव, कृष्ण कुमार यादव, जगमोहन तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed