फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Adulterants became active when demand increased

मांग बढ़ी तो सक्रिय हुए मिलावटखोर

Tue, 01 Dec 2020 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Adulterants became active when demand increased
बलिया। सहालग यानी शादी विवाह का सीजन शुरु होते ही जिले में दूध, खोवा और पनीर की मांग बढ़ गई है। ऐसे में मिलावटखोर भी सक्रिय हो गये है। विवाहोत्सव कार्यक्रमों में मिलावटी खोवा और पनीर की आपूर्ति कर मिलावटखोर खूब कमाई कर रहे हैं। शादी-विवाह के सीजन के कारण इन दिनों मिलावटी पनीर व खोवा मंडियों और दुकानों पर धड़ल्ले से बिक रहा है। मिलावटी पनीर व खोवा ज्यादातर बड़े होटलों, ढाबों और दूध विक्रेताओं के यहां सप्लाई किया जाता है। शादी विवाह में इनकी मांग अधिक होने पर नकली खोवा, पनीर क्षेत्र में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। इस समय पनीर 300 से 350 रुपये प्रति किग्रा और खोवा 400 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है। यही कारण है कि आसानी से नकली पनीर और खोवा की बिक्री हो रही है। सूत्रों के अनुसार, नगर की दुकानों पर भारी मात्रा में सेंथेटिक खोवा, पनीर बिक रही है। जो लोगाें के स्वास्थ्य पर असर डाल रहे हैं। उधर, खाद्य विभाग के जिम्मेदार पूरी तरह लापरवाह बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed