{"_id":"675d92a880f69fdc18016dc5","slug":"administrative-threat-on-encroachment-fine-collected-from-17-people-who-violated-the-rules-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia :अतिक्रमण पर प्रशासनिक धमक, नियम का उल्लंघन करने वाले 17 लोगों से जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia :अतिक्रमण पर प्रशासनिक धमक, नियम का उल्लंघन करने वाले 17 लोगों से जुर्माना वसूला
Sat, 14 Dec 2024 07:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 14 Dec 2024 07:44 PM IST
सार
अतिक्रमण करने वालों से जुर्माने के रुप में वसूला 20500 रुपये की वसूली की गई। इस दौरान अर्थदंड लगे 17 लोगों के पास पुलिस की टीम पहुंची और धनराशि को वसूलने में कानूनी मदद करने का काम किया।
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वालों से अर्थदंड की वसूली
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया नगर पालिका और जिला प्रशासन की ओर से चलाया जा रहा अतिक्रमणरोधी अभियान शनिवार को एससी कॉलेज चौराहा से कदम चौराहा तक चलाया गया। इस दौरान टीम ने 17 अतिक्रमणकारियों से अर्थदंड के रुप में 20500 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
इसके पूर्व टीम ने इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण हटाने का असफल प्रयास किया, जहां सत्ता पक्ष के लोगों के विरोध के चलते टीम को बैरंग होना पड़ा। लोगों में चर्चा रही कि अभियान के दौरान सत्ता पक्ष के लोगों और अधिकारियों में नोकझोंक भी हुईं।
विज्ञापन
इसके उपरांत एससी कॉलेज चौराहा से कदम चौराहा तक चले अभियान के दौरान सड़क के दोनों तरफ पटरी व नाली पर किए गए अस्थाई व स्थाई अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही यह चेतावनी दी गई कि अपने निजी भूमि पर ही दुकान लगाकर व्यापार करें।
विज्ञापन
। सभी दुकानदारों से अपने दुकान के समक्ष नो पार्किंग का नोटिस लगाने और वाहनों को सड़क से कम से कम दो मीटर छोड़ कर ही पार्किंग करने की अपील की गई। टीम में एडीएम नमामि गंगा/ प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम, लिपिक अभिनव कुमार, भारत भूषण मिश्र, अनिल राम, संतोष पाण्डेय आदि सम्मिलित रहे।