फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Administration's bulldozer ran in the Collectorate, illegal shops were removed.

Ballia News: कलेक्ट्रेट में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध दुकानें हटाईं

Sun, 14 Dec 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer ran in the Collectorate, illegal shops were removed.
कलेक्ट्रेट परिसर में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर।संवाद
बलिया। कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को अवैध रूप से लगीं दुकानों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर गरजा। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। नगर पालिका परिषद की टीम ने गुमटी व टिन शेड की बनी अस्थाई दुकानों का हटा दिया।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से कुछ दुकानें स्थापित की गई है। इनसे राजस्व वसूला जाता है। इसके अलाव भी कई दुकानदार बिना प्रशासन की अनुमति से ही लगाई गई है, जिससे अतिक्रमण भी हो गया था। प्रशासन की तरफ से उन्हें नोटिस भी दिया गया था, उसके बाद भी दुकानदार अपनी दुकानें नहीं हटाये। सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा के नेतृत्व में दोपहर बाद नगर पालिका परिषद की टीम पहुंच गई। उन्होंने पहले विद्युत विभाग के एक्सईएन से बात कर उस क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद करा दी, जिससे कोई खतरा न हो सके।
विज्ञापन

उसके बाद नगर पालिका परिषद के बुलडोजर ने एक-एक दुकानों को उठाकर ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर लेकर चले गए। इससे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदार स्वयं हटाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार लगभग 20 दुकानें अवैध रूप से चल रही थीं। इस दौरान सिविल लाइन चौकी की पुलिस टीम भी मौजूद थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। दुकानदारों को पहले ही हटाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी नहीं हटाने पर सख्ती दिखाई गई है। छुट्टी के दिन भी दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिए गए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed