फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Administration will give exemption in stamp duty for the plot

Ballia News: भूखंड के लिए स्टांप ड्यूटी में छूट देगा प्रशासन

Thu, 02 Mar 2023 11:17 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Thu, 02 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Administration will give exemption in stamp duty for the plot
बलिया। यूपी इन्वेस्टर्स समिट के तहत जिले में भी नई इकाई स्थापना के लिए करोड़ों के प्रस्ताव आए हैं। उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन उनका सहयोग करेगा। भूखंडों की उपलब्धता से लेकर उनकी स्टांप ड्यूटी में छूट की मदद दिलाई जाएगी। यह छूट शत-प्रतिशत तक दी जा सकती है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद जिले में उद्यमियों से चर्चा शुरू कर दी गई। विभिन्न इकाइयों के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में 1794.243 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए 72 निवेश के प्रस्ताव दर्ज किए गए हैं। इसमें सोलर प्लांट सहित दवा की फैक्ट्री, डेयरी, शिक्षा विभाग से जुड़ी नई इकाइयां स्थापित की जानी हैं। जिनके लिए बड़े रकबे में जमीन की जरूरत भी पड़ेगी। प्रस्ताव शामिल कराने के बाद अब प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी प्रस्तावित इकाइयों को जमीनी रूप में स्थापित कराने की चुनौती है। इसके लिए उद्यमियों से संपर्क किया जा रहा है। जिन उद्यमियों को भूखंडों की जरूरत होगी, उन्हें प्रशासन भूखंड उपलब्ध कराने में अपने स्तर से सहयोग करेगा। सबसे बड़ी मदद स्टांप ड्यूटी में छूट की रहेगी।
विज्ञापन


प्रस्ताव आने के बाद अब इकाइयों को स्थापित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें संबंधित उद्यमियों को भूखंड उपलब्ध, स्टांप ड्यूटी में छूट से लेकर अन्य संभव मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी। - अशोक कुमार गुप्ता, सांख्यकीय अधिकारी,उद्योग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed