{"_id":"6a9089bdb1dc560ba70e898d","slug":"administration-on-alert-for-cms-visit-preparations-gain-momentum-in-pankhaadministration-on-alert-for-cms-visit-preparations-gain-momentum-in-pankha-ballia-news-c-190-1-bal1001-171558-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सीएम के दौरे के लिए प्रशासन अलर्ट, पकंहा में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सीएम के दौरे के लिए प्रशासन अलर्ट, पकंहा में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के पकंहा गांव के गलाफरपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को ले
बांसडीह। सीएम योगी आदित्यनाथ के 29 अगस्त को सहतवार थाना क्षेत्र के पकंहा गांव के गलाफरपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाने के साथ जर्मन हैंगर और मंच तैयार किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की देखरेख में हेलिपैड का निर्माण भी अंतिम चरण में है।
बृहस्पतिवार को विधायक केतकी सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं और अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां साैंपी।
विधायक ने एसडीएम पुष्कर मिश्रा और तहसीलदार नितिन सिंह से कार्यक्रम स्थल पर चल रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पार्किंग व्यवस्था के लिए तैयार किए गए खाके की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभिसूचना इकाई और पुलिस की जांच एजेंसियों की टीमें भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई हैं।
हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विस्तृत प्रोटोकॉल अभी जारी नहीं हुआ है।प्रशासनिक तैयारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित कर सकते हैं। इस दौरान पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, अजय सिंह, मिथिलेश तिवारी, राकेश वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।