फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Administration alert regarding the arrival of CM

सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट

Wed, 17 Aug 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Administration alert regarding the arrival of CM
बलिया बलिदान दिवस पर आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अर्लट मोड में है। सीएम की अगवानी के लिए शहर को जहां दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के उड़न खटौला की लैंडिग के लिए हेलीपैड आदि को दुरुस्त किया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस परेड ग्राउंड में तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसके अलावा अधिकारी योजनाओं से जुड़ी तैयारियों को मूर्त रुप देने के दिनभर विभागीय बैठकों में व्यस्त रहे। इसके अलावा बुधवार को आगमन स्थल का निरीक्षण जिला अधिकारी सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी, नगर मैजिस्ट्रेट, सीओ सिटी आदि अधिकारियों ने किया। इस दौरान डीएम ने मातहतों को जरुरी दिशा-निर्देश भी दिए ताकि को खामी न हो सकें। वहीं, देर शाम तक सीएम का प्रोटोकाल जिला प्रशासन द्वारा जारी नहीं किया गया था। हालांकि बुधवार को सूचना विभाग की ओर से जारी एक प्रोटोकॉल के मुताबिक प्रदेश मुख्य सचिव दुर्गाप्रसाद मिश्र का कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके तहत मुख्य सचिव शुक्रवार की सुबह लखनऊ से राजकीय हेलीकाप्टर से चल कर दिन में 11.15 बजे बलिया पहुंचेगे। इसके बाद आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेगें। शाम 5.30 बजे राजकीय हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed