फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Additional commissioner arrived at tehsil to conduct surprise inspection

तहसील पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे अपर आयुक्त

Tue, 14 Jan 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Additional commissioner arrived at tehsil to conduct surprise inspection
रसड़ा। तहसील कार्यालय पर मंगलवार को अचानक अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल अनिल कुमार मिश्रा पहुंचे और कार्यालय में व रिकार्ड रूम में अभिलेखों के रख रखाव, परिसर में साफ सफाई व बिंदुवार विभाग वाइज रजिस्टरों का निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्टर में समय से रिपोर्ट अंकित न करने और कई अभिलेखों में खामियां मिलने पर संबंधित कर्मचारी को चेतावनी दी।
विज्ञापन

जैसे ही अपर आयुक्त आए उन्होंने सबसे पहले सफाई, रिकार्ड रूम का जायजा लिया। इसके बाद वे कार्यालय में बैठ विभागवार व बिन्दुवार रजिस्टरों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वसूली के बाद रजिस्टर पर चालान संख्या अंकित न होने, पट्टे के एक ही रजिस्टर में कई वर्षों का ब्योरा लिखने आदि कमियों पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी। कहा कि रजिस्टर अपटूडेट न होने का मतलब है कि कहीं न कहीं लापरवाही है। उन्होंने पंजिका को हर हाल में अपटूडेट रखने का निर्देश दिया। मौके पर एसडीएम विपिन कुमार जैन, तहसीलदार रामनारायण वर्मा, नायब तहसीलदार शैलेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed