{"_id":"992850a96c1e82854d1a441af3fb272d","slug":"adamant-teacher-not-tested-copies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अड़े शिक्षक, नहीं जांची कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अड़े शिक्षक, नहीं जांची कापियां
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तीसरे दिन बुधवार को भी नहीं किया गया। मांगों पर अड़े शिक्षकों ने पूरी तरह से इसका बहिष्कार किया। शिक्षक नेताओं का कहना है कि मांगें पूरी होने तक बहिष्कार चलता रहेगा।
नगर के कुंवर सिंह इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका विद्यालय और टाउन इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर 30 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन शुरू होना था लेकिन शिक्षकों ने तीसरे दिन भी काम नहीं किया।
विभिन्न शिक्षक संगठन शर्मा गुट, चेतनारायण गुट, पांडेय गुट, ठकुराई गुट, वित्तविहीन शिक्षक संगठन आदि के शिक्षक नेता मूल्यांकन केंद्रों पर भ्रमण कर नजर बनाए रखे। केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होने की बात तो दूर, कोठार तक नहीं खुल सका।
विज्ञापन
प्रदेश स्तर से मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार से कई शिक्षक तो घर बैठे ही मोबाइल के जरिये स्थिति का पता करते रहे। शर्मा गुट के बहिष्कार का बुधवार अंतिम दिन था। उनके नेताओं की माने तो यदि फिर कोई निर्देश नहीं आया, तो गुरुवार से मूल्यांकन होना तय है।