फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Action will be taken on the responsible if the fodder is not found at the animal shelter site

पशु आश्रय स्थल पर चारा नहीं मिला तो जिम्मेदार पर होगी कार्रवाई

Tue, 03 Dec 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on the responsible if the fodder is not found at the animal shelter site
बलिया। पशु आश्रय स्थल की व्यवस्था बेहतर बनाने व इन स्थलों के निर्माण की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी आश्रय स्थलों से जुड़ी जानकारी वहां के सीवीओ के साथ सम्बंधित ईओ व बीडीओ से ली। कहा कि पशुओं को ठंड से बचाव के जरूरी इंतजाम कर लिया जाए। बैठक में बैरिया, सहतवार व मनियर नपं के ईओ के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अब सभी बीडीओ, ईओ व सम्बंधित पशु डॉक्टर सचेत हो जाएं। विकास खण्ड नगरा व नवानगर के बीडीओ को विशेष रूप से चेताया। उन्होंने कहा कि हर आश्रय स्थल पर पर्याप्त चारे की उपलब्धता हो। अगर बीमारी से जानवर मरेंगे तो डॉक्टर की जवाबदेही तय होगी। साफ किया कि आगे ऐसी घटना हुई तो कार्रवाई तय है। समस्त बीडीओ को चेताया कि पंचायत सचिवों के भरोसे पशु आश्रय स्थल की व्यवस्था छोड़ दी है तो अब सम्भल जाएं। चरने के लिए बाहर निकल जाने की बात संज्ञान में आने पर कहा कि अस्थाई पशु आश्रय स्थल पर गेट की व्यवस्था क्षेत्र पंचायत से सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन

समस्त एसडीएम व बीडीओ को निर्देश दिया कि समय-समय पर आश्रय स्थलों पर भ्रमण करते रहें, उस रास्ते से भी जाएं तो वहां जाकर देख लें कि भूषा या चारा उपलब्ध है या नहीं। अगर भ्रमण के दौरान चारा नहीं मिलता है तो रिपोर्ट करें, जिम्मेदार पर कार्रवाई होगी। निरीक्षण के बाद हर आश्रय स्थल की रिपोर्ट हर 15 दिन पर उपलब्ध कराते रहें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि वर्तमान में पुवाल आसानी से मिल जाएगा, ऐसे में हर आश्रय स्थल पर ही कहीं एक जगह पुवाल इकट्ठा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed