{"_id":"597239184f1c1b47458b461c","slug":"action-on-assistant-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अभियंता पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अभियंता पर कार्रवाई
ballia
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
किसान दिवस पर कृषि भवन में आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते डीएम सुरेंद्र विक्रम।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में शुक्रवार को कृषि भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अनुपस्थित रहे सहायक अभियंता लघु सिंचाई पर डीएम ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने कहा कि पूरी संवेदनशीलता से किसानों की समस्या का निदान किया जाये। किसान दिवस में कृषि विभाग के साथ-साथ कृषि से संबद्ध सभी विभाग यथा पशुपालन, उद्यान, सिंचाई, लघु सिंचाई, नलकूप, लिफ्ट केनाल, विद्युत, सहकारिता, मत्स्य, बैंक एवं बीमा कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे। किसान दिवस की शुरुआत में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. वेद प्रकाश ने किसानों को वर्तमान फसलों के प्रबंधन के बारे में तकनीकी जानकारी दिया।
प्रभारी उप कृषि निदेशक एवं भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने किसानों को प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के बारे में बताते हुए किसान दिवस में पधारे प्रगतिशील किसानों से अपील किया कि अपने क्षेत्र के किसानों को योजना के बारे में बताएं। साथ ही 31 जुलाई, 2017 तक ज्यादा से ज्यादा किसानों का बीमा कराये। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राम नयन और जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता के सन्दर्भ में जानकारी दी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया की खरीफ की फसलों के लिए डीएपी की आवश्यकता के अनुरूप अनिवार्य रूप से उर्वरकों की उपलब्ध बनी रहे। उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ संजय श्रीवास्तव ने किसान दिवस में किसानों को पशुओं में टीकाकरण कराने की बात कही। बरसात में पशुओं के रख रखाव के बारे में भी जानकारी दी।