{"_id":"61a7b3e9153e1a5030279b26","slug":"accused-of-threatening-bdo-jdc-camped-in-lucknow-ballia-news-vns6255574160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ पर धमकी देने का आरोप, जेडीसी ने लखनऊ में डेरा डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ पर धमकी देने का आरोप, जेडीसी ने लखनऊ में डेरा डाला
विज्ञापन
बलिया। जनपद में करोड़ों के मनरेगा और अन्य विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंचे संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ पीएन वर्मा ने जिले के कई अधिकारियों पर जांच में असहयोग करने, धमकी देने और दुर्व्यहार करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत कैबिनेट मंत्री, ग्राम्य विकास आयुक्त, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री, मंडलायुक्त व पुलिस अधीक्षक को भेजी है। जेडीसी ने फोन पर बताया कि वह लखनऊ में ही ताकि इस मामले में कार्रवाई हो।
प्रकरण एक सप्ताह पुराना है। संयुक्त विकास आयुक्त श्री वर्मा की ओर से मंत्री और अधिकारियों से की गई शिकायत में बताया कि विकास खंड बेलहरी के दो गांव सुल्तानपुर व भरहता में मनरेगा योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए करोड़ों के घोटाले की शिकायत शासन से की गई थी। मुझे इसकी जांच के लिए नामित करते हुए दो दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश मिला था।। जांच के लिए बलिया गया था। वहां बीडीओ व अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने जांच में सहयोग नहीं किया। पूरे दिन मैं ब्लाक में इंतजार करता रहा। बताया गया कि बीडीओ सीडीओ की मीटिंग में गए हैं। रात आठ बजे बीडीओ आए और पर्याप्त अभिलेख नहीं दिए, जिससे जांच नहीं हो सकी। 26 नवंबर को फिर बलिया गया। पहले ही इसकी सूचना डीडीओ को दे दी थी। सुबह आठ बजे से रात करीब 8.30 बजे तक ब्लाक के सामने सरकारी अस्पताल में इंतजार करता रहा। तभी खंड विकास अधिकारी दीपक त्रिवेदी अपने स्टॉफ व अन्य दबंगों के साथ आए और मेरे स्टॉफ के सामने ही गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। ये भी कहा कि उनकी दबंगई से मुझे बलिया में रुकने के लिए कमरा नहीं मिला। मैं रातभर गुरुद्वारे में रहा। वहां से सीधे लखनऊ आ गया।
-----------------
सरकारी अस्पताल के पास हुई थी हॉट-टॉक
बलिया। बेलहरी ब्लॉक के आसपास के लोगों की मानें तो 26 नवंबर संयुक्त विकास आयुक्त व बीडीओ बेलहरी की मुलाकात सरकारी अस्पताल के पास हुई थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच हॉट-टॉक भी हुई। इससे ज्यादा कुछ कहने को तैयार नहीं है। वहीं दूसरी ओर संयुक्त विकास आयुक्त की ओर से बेलहरी के बीडीओ दीपक त्रिवेदी या संदीप दीक्षित का नाम लिया गया। लेकिन यह दोनों नाम के बेलहरी ब्लॉक में बीडीओ के नहीं हैं।
विज्ञापन
------------
संयुक्त विकास आयुक्त व मेरे बीच कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने क्या आरोप लगाया है यह मुझे जानकारी नहीं है।
- अतुल कुमार, बीडीओ, बेलहरी
--------------
संयुक्त विकास आयुक्त करीब एक सप्ताह से अवकाश पर हैं। उनकी ओर से अधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- विजय विश्वास पंत, मंडलायुक्त, आजमगढ़।
-----------------------
एक पखवारा पहले सीएमओ के खिलाफ भी दी थी तहरीर
बलिया। करीब एक पखवारा पहले संयुक्त विकास आयुक्त श्री वर्मा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में किसी जांच को लेकर पहुंचे थे। कर्मचारियों ने बताया कि सीएमओ अभी नहीं हैं और कहां हैं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इसके बाद जेडीसी ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर दिया कि जिले के सीएमओ गायब हैं और उनका कोई पता नहीं चल रहा है। इसके बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। जबकि दो दिनों बाद ही सीएमओ जिले में हाजिर हो गए।