{"_id":"6a02141de802f25f5d01d9be","slug":"accused-of-setting-fire-to-the-house-by-locking-it-from-outside-due-to-enmity-ballia-news-c-190-1-bal1001-163701-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रंजिश में बाहर से कुंडी लगाकर घर में आग लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रंजिश में बाहर से कुंडी लगाकर घर में आग लगाने का आरोप
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर निवासी मनन सिंह ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद में मनबढ़ों ने मुझे और परिवार को जिंदा जलाने के लिए घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया ।
बरामदे में खड़ी बाइक व खिड़कियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि ग्रामीणों ने समय रहते कुंडी खोल दी। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
पीड़ित मनन सिंह के अनुसार घटना 10 मई की रात करीब 1:30 बजे की है। उस वक्त पूरा परिवार सो रहा था। आरोप है कि विपक्षी अंजनी सिंह, अजय सिंह, सत्यनारायण सिंह और जयप्रकाश सिंह समेत अन्य ने उनके घर के बाहर पहुंचे। आरोपियों ने सबसे पहले मकान का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया ताकि कोई बाहर न निकल सके। इसके बाद बरामदे में खड़ी मोटरसाइकिल और खिड़की पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पूरे घर में धुंआ भर गया।
कमरे के अंदर सो रहे बच्चों और महिलाओं का दम घुटने लगा। परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद