फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused of cheating in the name of job arrested

Ballia News: नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2024 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of job arrested
बलिया। शहर कोतवाली पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज देकर विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कूटरचित दस्तावेज और न्यूजीलैंड का वीजा देकर कन्सल्टटेंसी चलाने वालों से ठगी की थी।
विज्ञापन

शहर के निरालानगर निवासी सत्यप्रकाश पांडेय ने शहर कोतवाली में शिकायत की थी कि उनके पुत्र व उसके एक मित्र ने वर्ष 2021 में संयुक्त रूप से पार्टनरशिप में कैलिब्ररी कन्सल्टटेंसी कंपनी बनाई थी। इसका उद्देश्य बेरोजगार नौजवानों को नौकरी दिलाना था। दोनों की मुलाकात अनुराग सिंह निवासी कबीरनगर, दुर्गाकुंड, वाराणसी से हुई। उसने अपने को वे टू अन्ब्रड कंपनी का ऑनर बताते हुए वीजा एवं नौकरी दिलाने का वादा कर पैसे लिए। कूटरचित दस्तावेज व न्यूजीलैंड का वीजा दिया। आठ माह बीत जाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो रुपये वापस मांगे गए। अनुराग सिंह ने अपने को राजनीतिक पहुंच वाला बताते हुए गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि बेरोजगार नौजवानों को नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने 1.27 करोड़ की ठगी की है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। अनुराग सिंह निवासी सहसपुरा थाना चुनार मिर्जापुर, वर्तमान पता कबीरनगर दुर्गाकुंड वाराणसी को माल्देपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed