फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   accused of brutality with minor girls shot in police encounter in ballia administration bulldozer at house

Ballia: किशोरी से बर्बरता के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, घर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

Sun, 16 Oct 2022 05:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 Oct 2022 05:57 PM IST
सार

बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह खेत में एक किशोरी खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिली थी। उसके हाथ की नस को कई जगह से काटा गया था। किशोरी के साथ इस तरह की बर्बरता के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
accused of brutality with minor girls shot in police encounter in ballia administration bulldozer at  house
मुठभेड़ में घायल आरोपी नौशाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में किशोरी से बर्बरता के आरोपी नौशाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के बताने पर बरामदगी के लिए उसे मलप मोड़ स्थित झाड़ी के पास ले गई। जहां आरोपी ने झाड़ी में छिपाए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली नौशाद के पैर में लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर  ने रविवार को नगरा थाने में दी।

विज्ञापन


दूसरे समुदाय से जुड़ा मामला होने की वजह से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात है। इधर, बलिया प्रशासन ने किशोरी के साथ दुष्कर्म व हत्या के प्रयास मामले में आरोपी नौशाद के घर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया।

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं

नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शुक्रवार शाम मेला देखने गई थी। वहां से वह वापस नहीं लौटी। शनिवार सुबह वो खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में सिकरहटा गांव के पास सड़क किनारे मिली। उसके हाथ पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। किशोरी की हालत देख लोग दुष्कर्म कर हत्या के प्रयास की आशंका जता रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

accused of brutality with minor girls shot in police encounter in ballia administration bulldozer at  house
बलियाः इसी खेत में बेहोश मिली थी किशोरी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, किशोरी को आरोपी नौशाद हत्या की नीयत से ले गया था। चिकित्सकों से कराई गयी प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। किशोरी का इलाज चल रहा है। होश में आने के बाद उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

एसपी ने बताया कि शनिवार सुबह सिकरहटा गांव के पास सड़क किनारे एक किशोरी बेहोश पड़ी मिली। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नगरा ने किशोरी को पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद पहले जिला अस्पताल बलिया लाया गया। यहां से बेहतर उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़िता के पिता ने नगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

एसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए अनावरण के लिए पुलिस की कुल चार टीमें बनीं। सर्विलांस टीम और  स्वाट टीम को भी लगाया गया। इसके बाद घटना से संबंधित कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। इस दौरान शक होने पर नौशाद अंसारी निवासी ताडीबड़ा गांव को गिरफ्तार किया गया।

एफआईआर में भी नौशाद को अभियुक्त बनाया गया था। सख्ती से पूछताछ में आरोपी नौशाद ने बताया कि घटना में प्रयुक्त ब्लेड, रुमाल, किशोरी का मनी पर्स व अन्य सामान मलप मोड़ पास झाड़ी में फेंका है। आरोपी की निशानदेही पर रविवार सुबह पुलिस आरोपी नौशाद को लेकर माल बरामदगी के मलप मोड़ पहुंची। जहां आरोपी ने झाड़ी में छिपाए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली नौशाद के पैर में लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग के साथ ग्रामीणों ने किया चक्का

accused of brutality with minor girls shot in police encounter in ballia administration bulldozer at  house
आरोपी के घर पर चला बुलडोजर - फोटो : सोशल मीडिया।

किशोरी की हत्या के प्रयास में आरोपी की दुकान के आगे सड़क किनारे अतिक्रमण कर डाले गए टिनशेड को गिराए जाने पर ग्रामीण बुलडोजर की कार्रवाई को पुलिस का दिखावा मान बैठे। इसके लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क पर उतर आए।

जनप्रतिनिधियों को मौके पर आने की मांग करने लगे। उनका तर्क था कि अगर गिराना ही था तो पूरी दुकान गिराई जाती नहीं तो केवल टिनशेड गिराकर आग में घी डालने का काम पुलिस की ओर से क्यों किया गया। सीओ के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed