फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused injured in encounter arrested reward of ₹25,000 in connection with murderous attack in ballia

पुलिस व बदमाश आमने-सामने: मुठभेड़ में घायल आरोपी गिरफ्तार, जानलेवा हमले में 25 हजार घोषित था इनाम

Sat, 06 Jun 2026 01:17 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 06 Jun 2026 01:17 PM IST
सार

Ballia News: बलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास के मामले में एक 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। घटना मार्च में हुई थी। आरोपी गांव के ही एक व्यक्ति पर हमला किया था। 

विज्ञापन
Accused injured in encounter arrested reward of ₹25,000 in connection with murderous attack in ballia
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले में जानलेवा हमले के आरोपी 25 हजार के इनामी धीरज सिंह को पुलिस ने शुक्रवार की रात मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस बरामद किया। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि दोकटी व एसओजी की संयुक्त टीम दोकटी ढाला के पास से हत्या के प्रयास से संबंधित इनामी आरोपी का पीछा कर रही थी। इस दौरान अभियुक्त द्वारा खुद को पुलिस से घिरता देख जान से मारने की नीयत से टीम पर फायर किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश धीरज सिंह निवासी लक्ष्मण छपरा थाना दोकटी 26 वर्ष के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में घायल बदमाश धीरज ने बताया कि 22 मार्च को सुजीत सिंह निवासी लक्ष्मणछपरा की हत्या करने की नीयत से धारदार हथियार से जानलेवा हमला करके भाग गया था। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज हेतु तत्काल सीएचसी सोनबरसा अस्पताल भेजी, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed