{"_id":"6a5e7112767a8902550bf2e6","slug":"accused-in-the-murder-of-a-bjp-worker-and-witness-arrested-in-an-encounter-shot-in-the-leg-ballia-news-c-190-1-ana1001-169149-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भाजपा कार्यकर्ता और गवाह की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भाजपा कार्यकर्ता और गवाह की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
गड़वार पुलिस के मुठभेड में घायल असनवार गांव निवासी सौरभ उपाध्याय।
बलिया / चिलकहर। हत्या के एक वांछित सौरभ उपाध्याय (27) को रविवार की देर रात गड़वार थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है।
उसे सीएचसी रतसड़ में भर्ती कराया गया। आरोपी के पास से तमंचा, एक कारतूस और खोखा बरामद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देर रात गड़वार थाना पुलिस रविवार की रात्रि में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या का वांछित आरोपी रतसड़-नूरपुर मार्ग पर पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी सौरभ उपाध्याय (27) निवासी असनवार पंडितपुरा, थाना गड़वार ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें सौरभ के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल सीएचसी रतसड़ भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पिता देवेंद्र उपाध्याय के कहने पर पुराने मुकदमे के गवाह भाजपा कार्यकर्ता विनोद उपाध्याय की 4 जुलाई 2026 को हत्या की साजिश रची थी। इस वारदात को उसने अपने साथियों गोविंद चौहान, अरुण राजभर, सोनू चौहान और सूरज चौहान के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
गवाह की हत्या में दो और आरोपी वाहन के साथ गिरफ्तार : गड़वार (बलिया)। भाजपा कार्यकर्ता व गवाह की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सोमवार की सुबह आरोपी सूरज चौहान निवासी शिवमंदिर टड़िया व गोविंद चौहान निवासी रामपुर भोज को घटना में उपयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि असनवार निवासी अशोक उपाध्याय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छोटा भाई विनोद कुमार उपाध्याय चार जुलाई की शाम दूध पहुंचाने के लिए घर से रघुनाथपुर की ओर नहर मार्ग से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी।
इसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने अज्ञात बोलेरो व चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने रामपुर भोज के पास सड़क किनारे स्थित एक बाग से आरोपी सूरज चौहान निवासी शिवमंदिर टड़िया तथा गोविंद चौहान निवासी रामपुर भोज को गिरफ्तार किया।