फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   accused escaped from police lockup in ballia

पुलिस को चकमा दे गया आरोपी: पहले पानी मांगा फिर लॉकअप से फरार हो गया चोरी का आरोपी, तलाश में हांफती रही पुलिस

Mon, 23 Sep 2024 04:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Sep 2024 04:08 PM IST
सार

बलिया जिले में चोरी के आरोप में लॉकअप में रखा गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दिनभर भागती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन
accused escaped from police lockup in ballia
बलिया का मनियर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले में चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी सोमवार की भोर में पहरे पर तैनात सिपाही को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। यह जानकारी होने पर पुलिस रात भर हांफती रही, लेकिन सोमवार को समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं लग सका और पुलिस फरार आरोपी की तलाश में खाक छानती रही। हालांकि इस घटना से पुलिस इनकार कर रही, लेकिन थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दुबे ने पहले दबी जुबान स्वीकार किया फिर मुकरते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि मनियर कस्बा के एक नशेड़ी युवक को चोरी के आरोप में पुलिस रविवार को गिरफ्तार कर थाने लाई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी को संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर सोमवार को न्यायालय चालान के लिए थाना में बैठाया  गया था। इसी बीच आरोपी युवक सोमवार की सुबह चार बजे भोर में पहरा पर तैनात होमगार्ड से पानी पीने के लिए मांगा और जब होमगार्ड बोतल में पानी लाने गया, इसी बीच चकमा देकर आरोपी पीछे कि गली से फरार हो गया। 
विज्ञापन


जब पानी लेकर होमगार्ड लाकअप के पास पहुंचा तो आरोपी को गायब देख कर उसके होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मियों को दी। उसके बाद से पुलिस ओरोपी की तलाश में दिनभर हाथ पांव मारती रही, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। लेकिन यह बात जंगल की आग की तरह जरूर फैल गई। इस संबंध में थाना प्रभारी रत्नेश कुमार दुबे ने दबी जुबान बताया कि 151 का आरोपी था, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed