बलियाः दो किशोरियों का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
एक गांव से दो किशोरियों का 14 जून को बहला-फुसला कर अपहरण कर लिया गया था। दोनों आपस में सहेली हैं। पुलिस ने पिछले दिनों दोनों किशोरियों को भरौली चौराहे से बरामद कर लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के एक गांव से दो किशोरियों का बहा-फुसला कर अपहरण करने और उन्हें हैदराबाद ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पिछले दिनों पुलिस ने दोनों किशोरियों को बरामद कर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की थी।
नरही थाना क्षेत्र के एक गांव से दो किशोरियों का 14 जून को बहला-फुसला कर अपहरण कर लिया गया था। दोनों आपस में सहेली हैं। पुलिस के मुताबिक एक किशोरी के पिता की शिकायत पर दीपक और सोनू के विरुद्ध 16 जून को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने पिछले दिनों दोनों किशोरियों को भरौली चौराहे से बरामद कर लिया था। मेडिकल जांच के बाद बयान दर्ज कराया गया था।
किशोरियों ने बताया था कि दीपक ने अपने दोस्त सोनू के साथ उसका अपहरण कर लिया था। दोनों को वह लेकर हैदराबाद गए। यहां उनके साथ दुष्कर्म किया। नरही थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार की टीम गठित की गई थी। टीम ने सोनू कुमार और दीपक कुमार को अमांव तिराहे से बधौना रोड के पास गिरफ्तार कर लिया।
गड्ढे में मिला चार दिन से लापता युवक का शव
बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के कुंवर कांवेंट स्कूल के पास चैन राम बाबा के बगल में स्थित गड्ढे में बृहस्पतिवार को 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी पहचान नगर पंचायत सहतवार के वार्ड पांच निवासी रामू राजभर (35) पुत्र भोला राजभर के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
वार्ड पांच निवासी रामू 27 जून की रात से घर से गायब था। घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन पता नहीं चल रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह उधर शौच के लिए गए लोगों को गड्ढे से तेज दुर्गंध आती महसूस हुई। दुर्गन्ध आने पर पानी में घुसकर खोजबीन शुरू की गई। थोड़ी देर में एक शव मिला। इसकी शिनाख्त रामू राजभर के रूप में हुयी। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।