फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accumulated waste begins to be cleared from the MRF plant; land for dumping to be available in ten days.

Ballia News: एमआरएफ प्लांट से हटने लगा डंप कूड़ा, दस दिन में डंपिंग के लिए मिलेगी जमीन

Sun, 05 Jul 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Accumulated waste begins to be cleared from the MRF plant; land for dumping to be available in ten days.
बसंतपुर कूड़ा निस्तारण केंद्र की मशीन के पास कूड़ा हटाती जेसीबी। - फोटो : 1
बलिया। शहर के अंदर का कूड़ा निस्तारण की जटिल समस्या के समाधान की कवायद शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था ने जेसीबी से प्लांट के अंदर डंप 300 टन कूड़ा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बसंतपुर बसंतपुर स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) प्लांट का निरीक्षण कर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया था। डीएम ने दस दिन के अंदर डंप कूड़ा हटाने का निर्देश दिया था। वहीं, उन्होंने कार्यदायी संस्था को दस दिन के अंदर भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने तेजी से कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एक जनवरी 2026 से कार्यदायी संस्था ने कूड़ा डंपिंग स्थल न होने पर प्लांट का संचालन बंद कर दिया था। उसके बाद से कूड़ा डंपिंग की समस्या खड़ी होने लगी। इसके बाद भी कूड़ा गिराए जाने का क्रम जारी रहा। दो माह कूड़ा गिरने के कारण पूरा प्लांट भर गया। कार्यदायी संस्था के मैनेजर अविनाश कुमार ने बताया कि डीएम के आश्वासन पर प्लांट चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। पहले चरण में प्लांट तक रखे गए कूड़ा को हटाया जा रहा है। उसके बाद चालू किया जाएगा। भूमि मिलने के बाद कार्य आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सीवरेज चालू नहीं समस्या निस्तारण का लगा बोर्ड
नगर पालिका परिषद बलिया की तरफ से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में नगर पालिका परिषद के कार्यालय पर सीवरेज अभी चालू न होने के बाद भी समस्या निस्तारण का बोर्ड लगा दिया गया, जिसे देखकर नपा अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल भड़क गए। उन्होंने तत्काल बोर्ड को हटाने का निर्देश दिया। बताया कि शासन से समस्याओं से निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों ने उसका पालन किया था। शहर में अभी सीवरेज चालू नहीं हो सका है।

--------
ईओ का प्रभार देने को अध्यक्ष ने डीएम को भेजा पत्र
नगर पालिका परिषद बलिया में एक माह पूर्व स्थानांतरित ईओ की जगह किसी की तैनाती न होने से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय कार्य के साथ ही जनता की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। नपा अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने शनिवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ईओ का प्रभारी किसी अन्य अधिकारी को देने की मांग की। पत्र में कहा है कि विकास कार्य के साथ ही कर्मचारियों का वेतन तक बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed