फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accountability will be fixed if there is a delay in changing the burnt transformer: Minister of State

जले ट्रांसफार्मर बदलने में देरी हुई तो तय होगी जवाबदेही:राज्यमंत्री

Sat, 25 Jul 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Accountability will be fixed if there is a delay in changing the burnt transformer: Minister of State
विद्युत विभाग का निरीक्षण करते राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल। - फोटो : BALLIA
बलिया। संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने शनिवार को बिजली विभाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत सप्लाई व अन्य व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से पूछताछ की। चेतावनी देते हुए दो टूक कहा कि जो ट्रांसफार्मर जल जा रहे हैं उनको बदलने में देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर ऐसी शिकायत मिलती है तो उस पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। लापरवाही की शिकायत मिलने पर आईटीआई फीडर के जेई रामबाबू राय को तत्काल वहां से हटाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले ट्रांसफार्मर जलने पर महीनों दिन चक्कर काटने पड़ते थे। आज दो-चार दिन के अंदर ट्रांसफार्मर लग जा रहा है। बिजली के क्षेत्र में सरकार ने व्यापक सुधार किया है तो अधिकारी उसका लाभ जनता तक पहुचाएं। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शुक्ला ने बिजली विभाग के अधिकारियों से यह भी कहा कि शहर में छोटी-छोटी दिक्कतों के चलते घंटों समय तक बिजली का बाधित होना अत्यंत आपत्तिजनक है। इसमें सुधार लाएं अन्यथा इसके लिए भी जो जिम्मेदार होंगे उन पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। मंत्री ने बांसडीह रोड क्षेत्र में अनियमित तरीके से मिल रही बिजली व्यवस्था को भी सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना,
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार, एसडीओ मिथिलेश बिंद, जेई वर्कशाप हिमांशु मिश्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed