फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   accident inballia

पिकअप के धक्के से बिजली पोल टूट कर पिकअप पर गिरा, बाल-बाल बचे 25 मजदूर

Wed, 02 Jun 2021 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
accident inballia
नरहीं। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में मंगलवार की रात अनियंत्रित पिकअप बिजली के खंभे से टकरा गई जिससे खंभा टूट कर पिकअप पर आ गिरा। पिकअप पर कुल 25 मजदूर थे। उस समय एचटी लाइन की सप्लाई भी थी, संयोग अच्छा रहा कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

आजमगढ़ में ईट भट्ठों पर काम करने वाले 25 मजदूर मंगलवार की रात में एक पिकअप रिजर्व कर उस पर सवार होकर बिहार के नालंदा जिला जा रहे थे। जैसे ही वह नरही बाजार पहुंचे कि चालक को झपकी आ गई और पिकअप बिजली के खंभे से जा टकराई। इसके बाद खंभा टूटकर पिकअप के ऊपर गिर गया। संयोग अच्छा रहा कि पिकअप पर सवार मजदूर बाल-बाल बच गए और बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद सभी मजदूरों को बैठकर रात गुजारनी पड़ी। बुधवार की सुबह बिजली कर्मचारियों के आने के बाद गाड़ी के ऊपर से बिजली का खंभा हटाया गया, तब पिकअप अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed