{"_id":"0d006ece326077aebcf90116ebae1b97","slug":"accident-hindi-news-226","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार टैंकर ने ले ली बालिका की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार टैंकर ने ले ली बालिका की जान
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के दयाछपरा स्थित गंजहवा बाबा स्थान के समीप रविवार की शाम तेज रफ्तार टैंकर ने एक बालिका को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच-31 को जाम कर दिया। उधर, घटना के बाद चालक हल्दी थाना क्षेत्र के घाट के पास टैंकर छोड़कर भाग गया। एसडीएम बैरिया के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
दयाछपरा निवासी कुमारी सिंकू (12) पुत्री जवाहर यादव बाग में अपने सहेलियों के साथ कोईना (महुआ का बीज) चुन रही थी। कोईना चुनने के बाद सहेलियों के साथ घर वापस जाने लगी। सड़क पार करने के दौरान बालिका बैरिया से जिला मुख्यालय की ओर जा रहे तेज रफ्तार टैंकर के सामने आ गई। टैंकर बालिका को रौंदते हुए भाग निकला।
आसपास के लोगों ने टैंकर का पीछा किया। खुद को घिरता देखकर हल्दी थाना क्षेत्र के गाय घाट के पास टैंकर छोड़कर चालक भाग निकला। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच-31 को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क जाम करने वाले लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई लेकिन लोग पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं थे। स्थिति को भांपते हुए बैरिया एसओ संजय सिंह यादव ने घटना की सूचना एसडीएम बैरिया सुशील प्रताप सिंह को दी। जाम के दौरान लोग प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
करीब दो घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंचे एसडीएम बैरिया सुशील प्रताप सिंह ने पूर्व में जाम को लेकर दर्ज मुकदमा वापस करने, चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक मदद दिलाने के साथ ही ठोकर बनवाने के लिए शासन को रिमाइंडर भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हो गए और करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हो गया। इस मौके पर सीओ बैरिया सुरेश चंद्र रावत, नायब तहसीलदार बैरिया शशिकांत मणि आदि मौजूद रहे।