फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   accident,death,ballia

बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत

Wed, 30 Oct 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
accident,death,ballia
केवरा। सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सुरहियां बांसडीह- सहतवार मार्ग पर मंगलवार की देर शाम सुरहिया मोड़ पर बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। जिसको लेकर आक्रोशित क्षेत्रीय जनता ने बुधवार को सुरहियां में बांसडीह-सहतवार मार्ग को जाम कर दिया। जिसके चलते दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से परिजनों को मुआवजा, सुरहिया मोड़ पर अवरोध निर्माण करने के साथ ही ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पंहुचे सहतवार एसओ अनिल चंद तिवारी के कार्रवाई के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार सुरहिया गांव निवासी राकेश सिंह उर्फ मंटू सिह (40) पुत्र स्व धर्मात्मा सिंह मंगलवार की देर शाम सहतवार से अपने घर सुरहिया बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह सुरहिया मोड़ के पास पहुंचे कि बांसडीह की तरफ से तेजगति से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। आनन फानन में आस पास के लोग उसे बांसडीह हास्पिटल ले गये, जहां डाक्टर ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में रास्ते में मौत हो गई। मृतक सहतवार स्टेट बैंक के एटीएम पर गार्ड का काम करता था। उसको दो बेटी हैं। मृतक के पत्नी व परिवार का रोते रोते बुराहाल है। बुधवार को आक्रोशित लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा, सुरहिया मोड़ पर अवरोध निर्माण करने के साथ ही ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंचे सहतवार एसओ अनिल चंद तिवारी के कार्रवाई के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed