फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   About seven lakh plastic and thermocol items found in raids recovered

छापेमारी में करीब सात लाख के प्लास्टिक व थर्माकोल से बने सामान बरामद

Thu, 16 Jan 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
About seven lakh plastic and thermocol items found in raids recovered
बलिया। प्रतिबंधित होने के बाद भी धड़ल्ले से हो रहे प्लास्टिक बिक्री पर रोकथाम के लिए गुरुवार की शाम सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम ने कई जगह छापेमारी की गई। गुदरी बाजार के बड़ी मस्जिद के आस-पास एवं बनकटा क्षेत्र में भारी मात्रा में गोदाम से प्लास्टिक एवं थर्माकोल जब्त किया गया। उधर रामपुर स्थित दुकानदार के आवास पर भी देर शाम छापेमारी प्लास्टिक के गिलास व थर्माकोल बरामद किए गए। दोनों स्थानों से पकड़े गए प्लास्टिक एवं थर्माकोल की कीमत लगभग 6 से 7 लाख रुपये बतायी जा रही है। छापेमारी से नगर के प्लास्टिक विक्रेताओं में भगदड़ मच गई। सिटी मजिस्ट्रेट बृजकिशोर दूबे ने बताया कि विगत कई दिनों से जानकारी मिल रही थी कि इन क्षेत्रों में भारी मात्रा में प्लास्टिक की बिक्री हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए छापेमारी कर माल बरामद करते हुए कार्रवाई की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बालाजी ट्रेडर्स के दुकानदार रितिक उर्फ राजू केसरी के यहां पहले भी छापेमारी की गई थी और माल बरामद किया गया था। लेकिन इसके बावजूद शिकायत मिलने पर इसके दुकान व आवास पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन

टीम में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, कोतवाल विपिन सिंह, ओक्डेनगंज प्रभारी अमित सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed