फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ab mobile banking bana sahara

कैशलैस बैंक अब मोबाइल बैंकिंग बना सहारा

Tue, 06 Dec 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 06 Dec 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
ab mobile banking bana sahara
कैशलैस
नोटबंदी के बाद राष्ट्रीयकृत बैंकों की बेरुखी से हर कोई परेशान है। एक तरफ पैसे निकालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है। इससे बचने के लिए लोग स्वाइप मशीन और मोबाइल बैंकिंग की तरफ रुख करने लगे हैं। वैसे लगन के कारण भी लोगों के बीच कैश बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। लगन का मौसम खत्म होने के बाद कैश की भी आवश्यकता कुछ हद तक कम हो  जाएगी।
विज्ञापन



एटीएम के बाहर लाइन में खड़े लोगों का कहना है कि काला धन को घरों से निकालने के लिए पीएम मोदी ने नोटबंदी का फरमान तो जारी कर दिया, लेकिन नोटों के प्रचलन में तेजी नहीं आने से हर कोई परेशान है। बैंकों की दिनचर्या में सुधार नहीं आने पर लोगों में गुस्सा भी है। फिर लोग घंटों एटीएम के कतार में लग रहे है।
विज्ञापन


वहीं कैशलेस खरीदारी के लिए ग्राहक अग्रसर है। अब तो बैंकों का विकल्प बने मोबाइल बैंकिंग और स्मार्ट एटीएम के जरिए ग्राहकों को सुविधाएं प्रदान करने में नगर के दूकानदार जुटे हुए है। नगर के मिड्ढी चौराहा स्थित वी मार्ट के किराने की दूकान पर भी स्मार्ट एटीएम के रुप में स्वाइप मशीन का प्रयोग किया जा रहा है, जो लोग सामान खरीद रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका पैसा उसी मशीन से काट लिया जा रहा है। दूकानदार दिवेश कुमार गुप्ता ने बताया कि हम गरीब तबके और जरुरतमंद को पैसा न होने की दशा में स्मार्ट एटीएम के जरिए पैसा भी दे रहे हैं। मोदी की नोटबंदी के बाद बहुत से लोगों को एटीएम से पैसा नहीं निकलने पर उनकी दूकान पर आकर खाने-पीने का सामान खरीद रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed