{"_id":"5ee3ac258ebc3e430b255453","slug":"a-youth-returning-from-a-dairy-farm-was-shot-dead-by-giving-milk-ballia-news-vns5298054106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध देकर घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने गोली माकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध देकर घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने गोली माकर की हत्या
विज्ञापन
बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह छह बजे दूध देकर डेयरी फार्म से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश गांव के ही एक व्यक्ति की बोलेरो को असलहे के दम पर चालक समेत कब्जे में किया और फरार हो गए। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों को के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बांसडीह थाना क्षेत्र से चालक समेत बोलेरो को बरामद कर लिया गया है। बोलेरो चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
नारायणगढ़ निवासी भूपेंद्र पटेल (42) पुत्र रामजी पटेल शुक्रवार की सुबह छह बजे डेयरी फार्म पर दूध पहुंचाने के बाद लौट रहा था। इस दौरान सामने से अपनी ओर आ रहे कुछ लोगों को देखकर उसे खतरे का आभास हुआ तो वापस गांव की तरफ भागने लगा। यह देख सामने से आ रहे लोगों ने उसे दौड़ा लिया और फायरिंग शुरू कर दी। पीठ में गोली लगने से भूपेंद्र गिर गया लेकिन फिर उठकर भागने लगा। लगभग 200 मीटर की दूर जाने के बाद वह जगदंबा मंदिर के गेट से घुसकर पीछे की तरफ निकलते समय गिर गया। इसके बाद बदमाश उसकी कनपट्टी पर गोली मार दी जिससे भूपेंद्र पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर उत्तर दिशा में भागे। उन्होंने वहां खड़ी बोलेरो में बैठे गाड़ी मालिक राकेश साहनी को असलहा सटा कर नीचे उतार दिया। इसके बाद गाड़ी में बैठ कर ड्राइवर लालबाबू वर्मा को लेकर पूरब दिशा की तरफ फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेवती थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने छानबीन शुरू की। उधर, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ व एएसपी संजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इस बीच बांसडीह कोतवाली के सुल्तानपुर त्रिमुहानी के पास पुलिस ने बोलेरो व चालक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने एक नामजद आरोपी भगवती सिंह को भी हिरासत में लिया है। मृतक के पिता रामजी पटेल ने अपने ही गांव के भगवती सिंह, उनके बेटे यशवंत सिंह, प्रकाश पांडेय व सोनू सिंह के विरुद्ध पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने की नामजद तहरीर दी। इस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस युवक की हत्या की गई है, उस पर भी हत्या का आरोप था। तीन-चार साल पहले ही वह हाईकोर्ट से जमानत पर छूटकर आया था।
विज्ञापन
कोट
प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। बदमाश जिस बोलेरो लेकर भागे थे, उसे भी बरामद कर लिया गया है। -देवेंद्रनाथ, एसपी, बलिया
-
भगवती के बेटे की हत्या का आरोपी था भूपेंद्र
बैरिया। भूपेंद्र पटेल भी नारायणगढ़ निवासी भगवती सिंह के पुत्र सिंटू सिंह की हत्या के आरोप में 12 वर्ष पूर्व जेल गया था। रेवती थाने में अपराध संख्या 121/08 के मुताबिक 18 जून 2008 को भगवती सिंह के बेटे सिंटू को चाकू से गोद कर हत्या के मामले में मृतक भूपेंद्र मुख्य आरोपी था तथा सेशन कोर्ट से उसे सजा भी हुई थी, लेकिन विगत तीन वर्षों से वह उच्च न्यायालय से जमानत लेकर गांव पर ही रह रहा था। फिलहाल पुलिस उसी घटना को जोड़ कर छानबीन कर रही हैं।
-
पत्नी का था रो-रोकर बुरा हाल
बैरिया। मृतक की पत्नी ममता देवी को जैसे ही हत्या की सूचना मिली वह दहाड़े मारकर रोने लगी। वहीं दो वर्षीय एकलौती पुत्री संध्या अपनी मम्मी को रोते देख पापा-पापा चिल्लाकर रोने लगी। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई उमाशंकर पटेल इंदौर में खानपान वाला होटल का संचालन करता है। घटना स्थल सड़क पर अपने पुत्र को लेटे देख उसके पिता रामजी पटेल बेटे को पंजे से जकड़ कर रोने लगा।