{"_id":"69e28a0b03684c1b5f0cff95","slug":"a-young-woman-who-climbed-a-mobile-tower-was-married-to-her-lover-in-a-temple-ballia-news-c-190-1-ana1001-162067-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती की शादी मंदिर में प्रेमी से कराई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती की शादी मंदिर में प्रेमी से कराई गई
विज्ञापन
बलिया। प्रेमी से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती की शादी महर्षि भृगु मंदिर में प्रेमी पंकज के साथ करा दी गई।
शादी के बाद पंकज पत्नी को लेकर घर चला गया। शादी के पूर्व पंडित ने दोनों की उम्र और सहमति की जानकारी ली। पंकज ने अपनी उम्र 21 वर्ष और राधा ने 23 वर्ष बताई। सुखपुरा थाना क्षेत्र में सात अप्रैल को एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। वह अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग पर अड़ी थी। करीब डेढ़ घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाया और प्रेमी को बुलाया। मोबाइल पर बात कराने और शादी का आश्वासन मिलने के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई थी।